फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ट्रेड फेयर में दूसरे के बच्चे को अपना बता ले जानी लगी महिला, गरमाया माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। दौलतपुर चौक में लगे एक ट्रेड फेयर में उस समय माहौल गरमा गया, जब एक महिला प्रवासी बच्चे को अपना बताकर साथ ले जाने लगी। विवाद बढ़ा तो मौके पर पुलिस को बुलाया गया। इसके बाद बच्चे को अपने साथ लेकर जा रही महिला को पुलिस अपने साथ ले गई। जानकारी के अनुसार आरोपी महिला एक झूले के पास खड़ी थी। इतने में जब एक मां अपने बच्चे को झूले पर चढ़ाकर दूसरे को दूसरे झूले पर चढ़ाने लगी। इतने में आरोपी महिला पहले से झूले पर बिठाए प्रवासी बच्चे को अपना बच्चा कहकर साथ ले जाने लगी। इतने में प्रवासी महिला ने शोर मचाया और कुछ ही कदम की दूरी पर महिला से अपना बच्चा छीनने लगी। वहीं, बच्चे को साथ लेकर जाने वाली महिला उसे अपना बच्चा बताती है। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। आसपास मौजूद लोगों को पूरी बात पता चली तो पुलिस को सूचना दी गई। आरोपी महिला की स्थिति को देखकर वह मानसिक रोगी मालूम होती है। वह पुलिस में भी सही तरीके से बयान नहीं दे पा रही। एएसआई कुलभूषण ने बताया कि महिला को थाने में लाया गया है, जो मानसिक रूप से बीमार लग रही है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें