फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: स्कूटी और बाइक की भिड़ंत में महिला की मौत

Fri, 07 Mar 2025 12:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब(ऊना)। चुरड़ू में स्कूटी और बाइक की भिड़ंत में 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान परमजीत कौर पत्नी देवेन्द्र सिंह निवासी गुरुनानक मोहल्ला, नाभा जिला पटियाला (पंजाब ) के रूप में की हुई है। मृतका डेरा बाबा वड़भाग सिंह जी मैड़ी में शीश नवाने के लिए जा रही थी। जानकारी के अनुसार वीरवार को उपमंडल अंब के तहत चुरड़ू में हादसा उस समय हुआ जब एक बाइक और स्कूटी टकरा गए। जिस कारण स्कूटी चालक नियंत्रण खो बैठा और उसके पीछे सवार महिला सड़क पर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें