फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: महिला पर डंडे से हमला, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नंदपुर (ऊना)। उपमंडल अंब की पंचायत पंजोआ कलां में दो महिलाओं के बीच वीरवार को आपसी कहासुनी मारपीट में बदल गई। एक महिला ने दूसरी पर डंडे से हमला कर दिया। इस घटना में एक महिला घायल हो गई है। उसे चिकित्सीय जांच के लिए भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर छह निवासी 54 वर्षीय महिला शशि बाला सुबह करीब 9 बजे अपने रास्ते पर जा रही थी। तभी रास्ते में खड़ी एक अन्य महिला ने कथित रूप से डंडा रास्ते में अड़ा दिया। शशि बाला के अनुसार जब डंडा हटाने का प्रयास किया तो महिला ने उस पर डंडे से हमला कर दिया और गाली-गलौज भी की। पीड़िता का कहना है कि यह महिला पहले भी इसी तरह की हरकतें कर चुकी है। घटना की शिकायत संबंधित थाने में की गई है और पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज़ कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोप गंभीर हैं और नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। एसपी राकेश सिंह ने खबर की पुष्टि की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें