संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पुलिस थाना हरोली के तहत पंजावर गांव में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला सहित दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार वंदना शर्मा पत्नी अनिल कुमार निवासी वार्ड-3 गांव पंजावर तहसील हरोली जिला ऊना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार सुबह के समय वह मजदूर लगाकर अपने खेत के चारों ओर कांटेदार तार लगवा रही थीं। इसी दौरान उनके गांव के वतन चंद व उसकी पत्नी मधुबाला खेत में पहुंच गए और गाली गलौज करने लगे। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि जब वह घर जाने लगी तो आरोपियों ने उसका रास्ता रोक लिया और मारपीट करने लगे। वंदना शर्मा ने पुलिस को बताया कि आरोपी वतन चंद ने उससे मारपीट की और उसकी पत्नी मधुबाला ने कानों से खींचा। इससे उसकी सोने की बालियां गिर गईं, जो गुम हो गईं। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। डीएसपी मोहन रावत ने बताया कि दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच चल रही है।