फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: वार्षिक जोड़ मेले में ध्वज फहराकर की गई सुख-समृद्धि की कामना

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल(ऊना)। नंगल के सुप्रसिद्ध वरुण देव मंदिर में चल रहे वार्षिक जोड़ मेले के दूसरे दिन मंदिर कमेटी की ओर से अध्यक्ष दिलवाग परमार के नेतृत्व में यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के समापन के उपरांत वरुण देव जी का ध्वज फहराने की रस्म नंगल नगर काउंसिल के चेयरमैन संजय साहनी और उनके सहयोगी पार्षदों ने निभाई। इससे पहले भगवान वरुण देव से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। कार्यक्रम में पंजाब के पूर्व मंत्री मदन मोहन मित्तल के पुत्र अरविंद मित्तल भी शामिल हुए। देर शाम मंदिर कमेटी द्वारा हर वर्ष की परंपरा अनुसार छोड़े जाने वाले 'बेड़े' की रस्म पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने पूरी की, जिसमें क्षेत्र की भलाई और खुशहाली की प्रार्थना की जाती है। दिन भर प्रसिद्ध पंजाबी गायकों ने भगवान वरुण देव की महिमा का गुणगान कर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबोए रखा। इस मौके पर सोनी सुलतान, हैप्पी शहजादा, सोनू सागर, गुरदयाल गोल्डी, सन्नी मित्तल और कव्वाल प्रवेज़ आलम ने भक्ति संगीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें