फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी स्तर से ऊपर उठकर करेंगे जनता की सेवा : अग्निहोत्री

Fri, 12 Apr 2024 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बोले- सतपाल रायज़ादा को जिताने में हरोलीवासियों का रहेगा अहम योगदान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरोली (ऊना)। विधानसभा हरोली के गांव भदौड़ी में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्त्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विशेष रूप से शिरकत की, जिसमें उन्होंने भाजपाइयों पर जमकर निशाना साधा और कांग्रेस सरकार के विकासात्मक कार्यों को गिनाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल समेत तमाम क्षेत्रों में विकास कार्यों में कोई कसर नही छोड़ी है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा की सोच प्रदेश की जनता के सामने आ चुकी है।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों के नतीजे चौकाने वाले होंगे। वहीं, जिला ऊना की दोनों विधानसभा की सीटें भी कांग्रेस की झोली में होगी। उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सतपाल रायजादा को जिताने में हरोलीवासियों का अहम योगदान होगा। जिन विधायकों ने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीतकर भाजपा के पक्ष में वोट किया था, उन्हें भी शायद यह अहसास नहीं था कि वह जल्द ही पूर्व विधायक बन जाएंगे। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी की ओर से लोकसभा के संभावित उम्मीदवार सतपाल रायज़ादा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बेटी के साथ लोकसभा चुनावों में प्रत्याशी उतरने का ऑफर ठुकराया : अग्निहोत्री

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जब वह अपने पारिवारिक शोक में थे। बावजूद इसके अपनी सरकार को बचाने के लिए उन्होंने शिमला जाकर वोट किया, जिसका जिक्र इतिहास में दर्ज होगा। उन्होंने कहा कि उनका मकसद अब केवल जनता समर्पण ही रह गया है। वह पार्टी स्तर से ऊपर उठकर सारा समय जनता की सेवा में ही लगाएंगे। पार्टी आलाकमान की ओर से उन्हें और बेटी आस्था को लोकसभा चुनावों में प्रत्याशी के तौर पर उतरने के बारे में कहा गया था, लेकिन उन्होंने अपना पूर्ण समर्पण हरोली की जनता को दिया हुआ है। इसके चलते उन्होने उसके लिए मना कर दिया।
विज्ञापन

आस्था ने आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए सहयोगियों का जताया आभार
आस्था अग्निहोत्री ने कहा कि करवाचौथ के दिन उनकी मम्मा ने कहा था कि वह अपनी अंतिम सांस हरोली में ही लेंगी, लेकिन उस समय वह अपनी मम्मा की इस बात को भांप नहीं पाए। उन्होंने यात्रा में सहयोग करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए सब सहयोगियों को आभार जताया और कहा कि उनकी मम्मा सिम्मी अग्निहोत्री का त्याग और समर्पण ही जाहिर करता है कि तमाम कार्यकर्ता दृड़संकल्प के साथ उनके लिए हर परिस्थितियों में खड़े रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें