फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में हालात सामान्य होने पर मुख्यमंत्री से करेंगे भेंट : राजन शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
लेक्चररों की कई मांगें लंबे समय से लंबित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

दौलतपुर चौक (ऊना)। लेक्चरर संघ के प्रांतीय मीडिया सचिव राजन शर्मा ने कहा कि आपदा की स्थिति में हिमाचल प्रदेश स्कूल लेक्चरर संघ पूरी तरह सरकार के साथ खड़ा है। प्रेस बयान में उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश की स्थिति सामान्य होने के बाद ही संघ अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा। संघ ने बताया कि लेक्चररों की कई मांगे लंबे समय से लंबित हैं। इनमें प्रमुख रूप से स्कूलों में खाली पड़े प्रिंसिपल के पदों को शीघ्र भरना, कर्मचारियों को 1 जनवरी 2023 से 4% डीए प्रदान करना, लंबित मेडिकल बिलों का भुगतान करना तथा अन्य मांगों का शीघ्र निपटारा करना शामिल है। राजन शर्मा ने जानकारी दी कि नवनिर्वाचित प्रधान अजय नेगी, महासचिव इंद्र सिंह ठाकुर, मुख्य संरक्षक लोकेंद्र नेगी, अध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर, कार्यकारी अध्यक्ष दीप सिंह खन्ना और चीफ मेंबर राजेश सैनी के नेतृत्व में इन मांगों का विस्तृत चार्ट तैयार किया गया है। इसे अब दोबारा सरकार एवं संबंधित अधिकारियों को भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सैकड़ों स्कूलों में प्रिंसिपल के पद खाली पड़े हैं और एरियर भुगतान सहित अनेक महत्वपूर्ण मांगें लंबित हैं, जिन्हें संघ सशक्त रूप से उठाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें