फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाले कब जाएंगे अयोध्या : शिवसेना

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में बांटा प्रसाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
मैहतपुर (ऊना)। अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर मंदिरों में पूजा अर्चना, सत्संग, कीर्तन और प्रसाद वितरण किया गया। राम भक्तों ने जय सिया राम का जप भी किया। मैहतपुर में शिवसेना के प्रांतीय अध्यक्ष एडवोकेट एसडी वशिष्ट की अध्यक्षता में सिद्ध बाबा बालकनाथ मंदिर तथा महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में विशेष समारोह का आयोजन किया गया। शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष शिव दत्त वशिष्ठ ने कहा कि भगवान रामचंद्र के अस्तित्व पर सवाल खड़े करने वाले लोग कब अयोध्या में भगवान के दर्शनों को जाएंगे। यह सवाल देश की जनता आज भी पूछ रही है। 500 वर्षों के संघर्ष के बाद निर्मित भव्य राम मंदिर करोड़ों हिंदुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है और इस पर सवाल उठाने वाले लोग आज भी वोट बैंक की खातिर अनाप-शनाप बयानबाजी से बाज नहीं आ रहे हैं। इस धार्मिक आयोजन में लड्डू का प्रसाद बांटकर राम भक्तों ने एक दूसरे को बधाई दी। वर्षगांठ के शुभ अवसर पर मैहतपुर सहित आसपास के गांवों में भी राम भक्तों ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा दिवस को धूमधाम से मनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें