राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नंगल जरियालां में विजेता टीम के सदस्य स्कूल स्टाफ के साथ।स्रोत
दौलतपुर चौक(ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नंगल जरियालां में शुक्रवार को अंडर-19 लड़कों की खेल कूद प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर टीम का स्वागत किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्या सुमन वर्मा ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस कड़ी में अंबोटा में आयोजित हुई खो-खो प्रतियोगिता में लड़कों ने विजेता ट्राॅफी अपने नाम की है और बसदेहड़ा में आयोजित होने वाली आगामी जिलास्तरीय प्रतियोगिता में प्रवेश कर लिया है। गौरतलब है कि स्थानीय स्कूल के अंडर-14 लड़कियों के वर्ग में कबड्डी और खो-खो में प्रथम स्थान और अंडर-14 में लड़कों ने भी प्रथम स्थान हासिल किया था। इस मौके पर विजय ठाकुर, संदीप, अशोक राणा, राजीव कुमार, धीरज दत्त शर्मा, सुशील जरियाल, टेक सिंह जसवाल, रणजोध सिंह, सतनाम परमार, देवेंद्र कुमार, सुरजीत सिंह, रीमा देवी, कमलेश कुमारी, सागर सिंह व अन्य सदस्य मौजूद रहे।