ऊना। पीएम श्री उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांगड़ के बच्चों का पीएम श्री स्कूलों के जिलास्तरीय बाल मेले में बढ़िया प्रदर्शन करने पर सोमवार को स्कूल पहुंचने पर स्कूल स्टाफ की ओर से स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य स्नेह लता शर्मा ने बताया कि जिलास्तरीय बाल मेले में स्कूल के छात्र प्रिंस के साइंस प्रोजेक्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। छठी से आठवीं तक के बच्चों के मुकाबले में स्कूल के छात्र राजवीर के साइंस प्रोजेक्ट ने भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त एकल नृत्य में वंशिका ने दूसरा स्थान, समूह नृत्य नौंवी से 12वीं तक के बच्चों के मुकाबले में दूसरा स्थान, समूह नृत्य छठी से आठवीं तक के बच्चों के मुकाबले में तीसरा स्थान और चेस प्रतियोगिता में रितेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस सफलता के लिए प्रधानाचार्य ने सभी बच्चों को और सभी स्टाफ सदस्यों को बधाई दी। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ में रवि राणा, रविश कुमार, जोगिंदर कौशल, सर्वजीत सिंह, अरुण कुमार, सुरेश कुमार, अरविंद कुमार, मदन लाल, विजय कुमार, संजीव कुमार, संदीप कुमार, सरिता रजनी, पूनम शर्मा सहित अन्य ने भाग लिया। संवाद