फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जिले में मौसम ने फिर बदली करवट, 4.8 डिग्री लुढ़का पारा

Mon, 19 Feb 2024 01:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में रविवार को मौसम ने करवट बदल ली। रविवार का दिन शनिवार की अपेक्षा ठंडा रहा। मौसम में बदलाव के चलते काफी कम संख्या में लोग घरों से निकले। हालांकि रविवार को दिन में बारिश नहीं हुई। वहीं, शनिवार को अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया, जो कि रविवार को लुढ़क कर 22.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। ऐसे में करीब 4.8 डिग्री सेल्सियस की रविवार को गिरावट दर्ज की गई। रविवार को जिले में दिनभर बादल छाए रहने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार जिले में आगामी दिनों बारिश होने की संभावना है। ऐसे में ठंड बढ़ सकती है। मौसम बदलने से सर्दी बढ़ने की संभावना है। वहीं, अगर आगामी दिनों में बारिश होती है तो यह गेहूं की फसल के लिए वरदान साबित होगी। मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि रविवार को जिले में दिनभर बादल छाए रहे। जिले में आगामी दिनों में बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें