ऊना में सुबह के समय बारिश के बीच स्कूल को जाती छात्राएं।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में मंगलवार देर रात और बुधवार सुबह बारिश से मौसम सुहावना बना रहा। बुधवार दोपहर के समय धूप निकली। बीते पांच दिन से जिले में लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिली है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी बारिश की संभावना जताई है। मंगलवार शाम को भी जिले के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि आगामी दिनों में भी मौसम खराब रहने की संभावना है।