ऊना में दोपहर के समय बारिश में स्कूल से लौटते हुए बच्चे।संवाद
ऊना। जिले में शुक्रवार देर शाम व शनिवार को बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। बारिश के बाद से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग की तरफ से आगामी दिनों में भी जिले में बारिश होने की संभावना जताई गई है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान में भी शुक्रवार की अपेक्षा गिरावट दर्ज की गई है। जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। जिले में बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। जिले में शुक्रवार रात को बारिश हुई। इसके बाद रात भर मौसम सुहावना बना रहा। शनिवार सुबह से जिले में तेज धूप खिली, लेकिन दोपहर होते-होते एक बार फिर बारिश होने के बाद शनिवार शाम तक जिले में हल्के बादल छाए रहे। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया था, जबकि शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि जिले में आगामी दिनों में बारिश होने की संभावना है। बीते 24 घंटों में जिले में 17 एमएम बारिश रिकाॅर्ड हुई है।
ऊना में दोपहर के समय बारिश में स्कूल से लौटते हुए बच्चे।संवाद