स्टेट कोलेशन का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष से दिल्ली में मिला
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। दिल्ली में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी मुख्यालय पर एआईसीसी अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने स्टेट कोलेशन के प्रतिनिधियों से हिमाचल में अनुसूचित जाति-जनजाति विकास निधि कानून बनाने पर चर्चा की। प्रतिनिधियों ने इस मुद्दे पर राहुल गांधी से बैठक कराने का आग्रह किया। हिमाचल डॉक्टर आंबेडकर मिशन के अध्यक्ष एमआर धरोच के अनुसार गौतम ने आश्वासन दिया कि कांग्रेस शासित राज्यों में यह कानून बनेगा, क्योंकि यह पार्टी के घोषणा पत्र का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि सितंबर के अंत में हिमाचल आकर मुख्यमंत्री से इस विषय पर चर्चा करेंगे और प्रतिनिधियों की राहुल गांधी से मुलाकात करवाएंगे।