फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हर तीसरे युवा को भाजपा से जोड़कर बढ़ाएंगे कुनबा

विज्ञापन
विज्ञापन
अजय ठाकुर ने डॉ. राजीव बिंदल से की शिष्टाचार भेंट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। भाजयुमो कार्यकारिणी सदस्य एवं राष्ट्रीय ह्यूमन राइट युवा विंग के प्रदेश के चेयरमैन अजय ठाकुर ने शिमला में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, संगठनात्मक मजबूती और युवा मोर्चा की भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। अजय ठाकुर ने कहा कि भाजपा युवाओं की पार्टी है और आज देशभर के युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण की दिशा में अग्रसर हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश के कोने-कोने तक सक्रिय है और संगठनात्मक दृष्टि से हर बूथ तक युवा पहुंच सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में कुटलैहड़ सहित प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में हर तीसरे युवा को भाजपा से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी केवल राजनीति नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण का माध्यम है। युवा मोर्चा का उद्देश्य केवल चुनावी जीत नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी की नीतियों और योजनाओं को पहुंचाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें