खुरवाई में मां संतोषी का भंडारे का हुआ आयोजन
पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर समेत सैकड़ो श्रद्धालुओं ने की शिरकत।
बाबा बाल जी के प्रवचनों को सुनने के लिए भक्तों की उमड़ी भीड़।
संवाद न्यूज एजेंसी
जोल (ऊना)। उपतहसील जोल की ग्राम पंचायत मोमन्यार के संतोषी माता मंदिर खुरवाई में भंडारा आयोजित किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बाबा बाल जी महाराज ने भक्तों को आशीर्वाद देते हुए प्रवचन वर्षा की । उन्होंने कहा कि भगवान का सुमिरन करने पर ही हमें सच्चे सुख की अनुभूति हो सकती है। इन सांसारिक वस्तुओं को तो हम धन दौलत से खरीद तो सकते हैं, लेकिन यह हमें सच्चा सुख प्रदान नहीं कर सकते।उनके भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। पूर्व मंत्री एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष वीरेंद्र कंवर ने भी भंडारे में शिरकत की। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर पूजनीय संत बाबा बाल जी महाराज का आशीर्वाद लिया। इसके दौरान संतोषी माता के दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। और ऐसे धार्मिक आयोजनों को सामाजिक समरसता का आधार बताया। कार्यक्रम में गांव के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। भंडारे के आयोजक धर्म सिंह सूद,मोमन्यार पंचायत के पूर्व प्रधान जसपाल सिंह ढिल्लों, संजीव कुमार, पंचायत सदस्य होशियार सिंह, पवन कुमार, केसर सिंह, जीवन सिंह,चौपाल सिंह,बीरबल,योगराज, अशोक, रवि कुमार,राजकुमार, रमेश चंद, मुकेश कुमार,सुरेंद्र कुमार,रेखा देवी, सुरेश कुमार शामिल थे। सभी ने भंडारे को सफल बनाने में सहयोग किया। श्रद्धालुओं ने पूरे दिन श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष धर्म सिंह सूद ने बताया कि यह आयोजन धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक एकता का भी माध्यम है।