फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बंगाणा काॅलेज में बताए एड्स से बचाव के उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। बंगाणा महाविद्यालय में रेड रिबन क्लब, एनएसएस इकाई, एनसीसी और रोवर रेंजर इकाई के तत्वावधान में विश्व एड्स दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को इस जानलेवा बीमारी से बचाव के उपायों से अवगत कराना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. रेखा शर्मा रही। जबकि, कार्यक्रम की अध्यक्षता रेड रिबन क्लब की नोडल ऑफिसर प्रोफेसर किरण कुमारी और एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सिकंदर नेगी ने की। महाविद्यालय के छात्रों ने रेड क्रॉस रिबन बनाकर एड्स जागरूकता का संदेश दिया। इसके बाद छात्रों ने एक विशाल रैली निकाली, जो महाविद्यालय से होते हुए बंगाणा मुख्य बाजार और लोगों को एड्स से बचने के उपायों के बारे में बताया। रेडक्रॉस सोसाइटी के नोडल ऑफिसर प्रो. किरण कुमारी ने अपने संबोधन में बताया कि 1988 से हर साल एक दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। यह दिन एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने, एचआईवी संक्रमण के प्रसार को रोकने और इस बीमारी से जान गंवाने वालों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें