फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: घरों में घुसा पानी

विज्ञापन
नंगल में जवाहर मार्केट की गलियों में जमा हुए पानी को पम्प के माध्यम से निकालते सफाई कर्मचारी।सं
विज्ञापन
नंगल। क्षेत्र में वीरवार सुबह हुई बारिश के चलते गर्मी से तो कुछ घंटों के लिए राहत मिली। दूसरी तरफ कई लोगों के घरों में पानी घुस गया। इससे लोगों को परेशानी से दो चार होना पड़ा। नंगल-श्री आंनदपुर मुख्य सड़क तालाब के रूप में बदल गई। सड़क के साथ बना निकासी नाला जाम होने के कारण पूरा पानी सड़क के बीचोंबीच जमा हो गया। इससे यह पानी लोगों के घरों में भी घुस गया। सूचना मिलने पर कड़ी मशक्कत के बाद सफाई कर्मियों ने निकासी नाले में फंसी गंदगी को निकाला तब पानी की निकासी हुई। नंगल के वार्ड 11 के भी कुछ घरों में पानी घुस गया। इस बारिश ने नंगल नगर कौंसिल की पानी की निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें