फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर कार्रवाई की चेतावनी

Tue, 10 Mar 2026 12:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। पुलिस थाना बंगाणा के प्रभारी रोहित चौधरी ने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि रात 10 बजे के बाद डीजे बजाना पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई अमल में लाएगी। उन्होंने बताया कि इस समय स्कूलों में बच्चों की वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं, ऐसे में देर रात तेज आवाज में डीजे बजने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। इसके अलावा क्षेत्र के बुजुर्ग और अन्य लोग भी तेज ध्वनि से परेशान होते हैं। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस द्वारा रात के समय विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। यदि कहीं भी रात 10 बजे के बाद डीजे बजता पाया गया तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें