फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गगरेट बाजार में पैदल चलना जोखिमपूर्ण, न फुटपाथ और न सुरक्षित स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना, दौलतपुर और मुबारिकपुर मार्ग किनारे सजा रहता है दुकानों का सामान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मुबारिकपुर (ऊना)। गगरेट बाजार में पैदल चलना जोखिमपूर्ण है। सड़क किनारे न तो फुटपाथ है और न सुरक्षित स्थान। इससे हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। गगरेट नगर पंचायत बाजार से होकर ऊना, मुबारिकपुर से होशियारपुर के लिए मुख्य सड़कें जाती हैं। इन पर वाहनों की काफी आवाजाही रहती है। लोक निर्माण विभाग ने सड़क के दोनों किनारों पर सफेद पट्टी खींचकर पैदल चलने वालों के लिए स्थान चिह्नित करने का प्रयास किया है लेकिन दोनों किनारों पर राहगीरों के लिए स्थान न के बराबर है। इससे लोगों को खतरे के साये में सड़क किनारे से गुजरना पड़ता है। फुटपाथ की कोई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नगर प्रशासन गंभीर नही दिख रहे। गगरेट बाजार में सड़कों के किनारे बेतरतीब वाहन खड़े रहते हैं। दुकानों का आगे बढ़ाकर सामान रखा गया। दुकानों के बाहर रखा गया सामान राहगीरों के लिए रुकावट बन गया है। कई बार लोग सड़क के किनारे चलते हुए वाहनों की चपेट में आते-आते बचते हैं। सुविधाओं के दावे करने वाली नगर पंचायत और लोक निर्माण विभाग नगर में फुटपाथ की व्यवस्था बनाने को लेकर अब तक नाकाम दिखे हैं। वहीं, नगर पंचायत गगरेट के अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि समस्या ध्यान में है। इस बारे कई बार लोक निर्माण विभाग के ध्यान में लिखित प्रस्ताव लाया गया और कार्रवाई के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को भी ट्रैफिक व्यवस्थित करने के लिए कहा जाता है लेकिन कोई नियमित कार्रवाई नहीं हो पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें