फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नंगल से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए 24 से चलेगी वोल्वो, 1130 रुपये होेगा किराया

Tue, 24 Jan 2023 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल। शिक्षा मंत्री एडवोकेट हरजोत सिंह बैंस के प्रयासों से नंगल बस स्टैंड से एयरपोर्ट दिल्ली के लिए 24 जनवरी से वोल्वो बस शुरू हो रही है। इसे पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। पंजाब रोडवेज नंगल डिपो के महाप्रबंधक गुरसेवक सिंह राजपाल ने बताया कि सभी सुविधाओं से परिपूर्ण रूपनगर डिपो की वोल्वो बस नंगल से बाद दोपहर 1:30 बजे चलेगी और शाम 4:35 पर इंदिरा गांधी एयरपोर्ट दिल्ली पहुंचेगी। आईएसबीटी दिल्ली से रात 12:50 पर बस चलेगी और नंगल सुबह 7 बजे पहुंचेगी। नंगल से एयरपोर्ट तक का किराया 1130 रुपये होगा। बस नंगल से वाया श्री आनंदपुर साहिब, रूपनगर और चंडीगढ़ होते हुए दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें