फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: स्वयंसेवियों को नैतिक मूल्यों की दी जानकारी

Mon, 05 Oct 2026 05:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोह में चल रहे एनएसएस शिविर के पांचवें दिन सोमवार को स्वयंसेवियों ने स्कूल परिसर से सरोह बाजार चौक तक स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार ने की। इस दौरान स्वयंसेवियों ने साफ-सफाई की और स्थानीय लोगों को भी स्वच्छता तथा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। बौद्धिक सत्र में पहुंचे थानाकलां स्कूल के प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह चौहान ने स्वयंसेवियों को नैतिक मूल्यों सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक किया। जिला हमीरपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोड़े अंब स्कूल के प्रधानाचार्य नरदेव सिंह राणा ने स्वयंसेवियों को एनएसएस के प्रति जागरूक किया। उन्होंने स्वयंसेवियों को नशे से दूरी बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें