बंगाणा (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलमेहड़ा में प्रधानाचार्य सुरजीत मोहन की अध्यक्षता में एनएसएस शिविर के चौथे दिन सोमवार को स्वयंसेवियों ने योगाभ्यास, स्वच्छता अभियान और नशामुक्ति जागरूकता गतिविधियों में भाग लिया। शिविर का संचालन एनएसएस प्रभारी सुरेंद्र शर्मा और सह प्रभारी ज्योति डोगरा की देखरेख में किया जा रहा है। सुबह के सत्र में खुरवाईं आयुष विभाग के इंस्ट्रक्टर विजय शर्मा ने स्वयंसेवियों को विभिन्न योगासन करवाए। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ रहता है और कई बीमारियों से बचाव संभव है। इसके बाद स्वयंसेवियों ने स्कूल परिसर में बनाई गई फल-फूलों और सब्जियों की क्यारियों की साफ-सफाई की। बौद्धिक सत्र में स्कूल के वाणिज्य प्रवक्ता सुनील संधू ने स्वयंसेवियों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया।