फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: स्वयंसेवकों ने रैली से समझाया रक्तदान का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। राजकीय महाविद्यालय ऊना में स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर बुधवार को रेडक्रॉस सोसायटी के स्वयंसेवकों की ओर से रक्तदान के महत्व को उजागर करने के लिए रैली निकाली। इस दौरान रक्तदान करें, जीवन बचाएं जैसे नारों, पोस्टरों और बैनरों का प्रयोग किया गया। कार्यक्रम में छात्रों और संकाय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. मीता शर्मा ने किया। उनके मार्गदर्शन से छात्रों को इस पुण्य कार्य में भाग लेने के लिए प्रेरणा मिली। प्राचार्य ने रैली को संबोधित करते हुए स्वैच्छिक रक्तदान की आवश्यकता पर जोर दिया और बताया कि युवा पीढ़ी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रमुख सदस्य डॉ. अलका, प्रो. अनीता, प्रो. प्रवीन, डॉ. वरुण और डॉ. शिवानी भी उपस्थित थे। उन्होंने रैली में सक्रिय भागीदारी निभाई और छात्रों से संवाद कर रक्तदान से जुड़े मिथकों व तथ्यों के प्रति जागरूकता फैलाई। रैली परिसर और आसपास के प्रमुख मार्गों से होकर गुज़री, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों का ध्यान इस सामाजिक पहल की ओर आकर्षित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें