फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बीबीएमबी में दस से शुरू होगी वॉलीबाल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नंगल (ऊना)। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड और पावर स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड विद्युत मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से 29वीं इंटर सीपीएसयू वॉलीबाल प्रतियोगिता करवाई जा रही है। इसका आयोजन 10 से 12 नवंबर तक बीबीएमबी इंडोर स्टेडियम नंगल टाउनशिप में होगा। बीबीएमबी के मुख्य अभियंता सी.पी. सिंह ने बताया कि उद्घाटन समारोह 10 नवंबर को सुबह 9:30 बजे तथा समापन समारोह 12 नवंबर को दोपहर 1:30 बजे होगा। बीबीएमबी चेयरमैन ईं. मनोज त्रिपाठी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस प्रतियोगिता में देशभर की विभिन्न विद्युत क्षेत्र की सार्वजनिक उपक्रम इकाइयों की टीमें भाग लेंगी। आयोजन का उद्देश्य कर्मचारियों में आपसी सौहार्द, खेल भावना और टीम वर्क को बढ़ावा देना है।सीपी सिंह ने बताया कि बीबीएमबी नंगल टाउनशिप में जल्द कई विकास कार्य शुरू होंगे। पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए सतलुज नदी किनारे म्यूजियम निर्माण की प्रक्रिया भी जल्द प्रारंभ होगी। यह म्यूजियम पूर्व निर्धारित डिज़ाइन के अनुसार बनेगा और भाखड़ा आने वाले सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसके अलावा नंगल से भाखड़ा जाने वाली रेल ट्रैक का नवीनीकरण और नए इंजन व डिब्बे लगाए जाएंगे, जिससे रेल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें