ऊना। कुटलैहड़ विधानसभा से कांग्रेस से नवनिर्वाचित विधायक विवेक शर्मा अपने निवास स्थान बरनोह से शनिवार को परिवार सहित डेरा बाबा जोगी पंगा के लिए धन्यवाद यात्रा लेकर चले। करीब अढ़ाई घंटे तक चली यात्रा में सभी पैदल डेरा तक पहुंचे। बता दें कि इससे पहले उन्होंने डेरा बाबा रुद्रानंद, बाबा बाल महाराज, मां चिंतपूर्णी मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर धन्यवाद यात्रा को पूरा किया है। विवेक शर्मा ने शनिवार को डेरा बाबा जोगी पंगा में शीश नवाया और महाराज जी का आशीर्वाद दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अब जनता ने मौका दे दिया है। उन्होंने कहा कि जनता के लिए कार्य किया है और करेंगे। इसमें कोई दो राय नहीं, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू की सरकार पांच साल तक चलने वाली है। संवाद