फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: वीरेंद्र कंवर ने की केंद्रीय खेल मंत्री से दिल्ली में की मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। अखिल भारतीय वॉलीबाल फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कंवर ने दिल्ली में खेल मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच देश में खेलों के विकास, खिलाड़ियों की सुविधाओं के विस्तार और ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने पर विस्तृत चर्चा हुई। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेलों के क्षेत्र में भारत ने अभूतपूर्व प्रगति की है। खेलो इंडिया जैसा अभियान आज देश के हर युवा को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दे रहा है। कहा कि मोदी सरकार का यह प्लेटफॉर्म न केवल खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका दे रहा है, बल्कि ग्रामीण व सुदूर इलाकों में छिपी प्रतिभाओं को भी सामने ला रहा है। आगामी वर्षों में फेडरेशन का लक्ष्य है कि भारत के हर राज्य में वॉलीबाल लीग, प्रतियोगिताएं और प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएं ताकि युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़े। बताया कि आने वाले समय में खेलो इंडिया के तहत वॉलीबाल को और अधिक प्रोत्साहन देने की योजना है। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भी वॉलीबाल फेडरेशन के प्रयासों की सराहना की और कहा कि केंद्र सरकार खिलाड़ियों के हित में हर संभव कदम उठा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें