फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: मौसम में आए बदलाव से बच्चों में बढ़े वायरल मामले

Wed, 08 Feb 2023 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले में मौसम में आए बदलाव से वायरल के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। क्षेत्रीय अस्पताल में वायरल और उल्टी दस्त के मामले रोज पहुंच रहे हैं। वर्तमान समय में क्षेत्रीय अस्पताल में ही रोजाना 60 से 70 बच्चे बुखार, उल्टी व दस्त की शिकायत को लेकर उपचार के लिए आ रहे हैं। मामलों में बच्चों से संबंधित अधिक मामले सामने आ रहे हैं। कुछ दिनों से क्षेत्र में सुबह और दिन-रात के समय तापमान में काफी अंतर आ चुका है। इसके कारण दो सप्ताह से वायरल के मामलों में इजाफा हुआ है। इस दौरान बच्चे वायरल के सबसे अधिक शिकार हो रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार मौसम में हो रहा बदलाव इसके पीछे बड़ा कारण बताया जा रहा है। बच्चे तेज बुखार, खांसी, जुकाम, गले में दर्द, बदन दर्द, सिर दर्द, शरीर में अकड़न व उल्टी-दस्त की शिकायत के साथ अस्पताल में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

ये हैं वायरल फीवर के लक्षण
गले में दर्द, बदन दर्द, बुखार, सिर दर्द, उल्टियां व दस्त होना वायरल फीवर के लक्षण होते हैं। इसके अलावा कुछ मामलों में शरीर में पानी की कमी होना, तेज बुखार, उल्टी व दस्त, सिर दर्द के लक्षण होते हैं। ऐसे में समय रहते नजदीक के अस्पताल में जाकर टेस्ट जरूर करवाएं।

केस स्टडी एक
जिला मुख्यालय के निजी अस्पताल में अपने बच्चे का उपचार करवाने के लिए पहुंची रेखा देवी ने बताया कि उनका बेटा मंगलवार रात से बीमार है। उसे तेज बुखार व उल्टी दस्त की शिकायत है। चिकित्सक को बताया तो उन्होंने कहा कि मौसम में बदलाव व ठंड लगने के कारण ऐसा हुआ है।
विज्ञापन


केस स्टडी दो
क्षेत्रीय अस्पताल में अपने बेटी के उपचार के लिए पहुंचे बंगाणा निवासी रमेश कुमार ने बताया कि उनकी बेटी को उल्टी दस्त की शिकायत है। इसके अलावा बुखार चढ़ व उतर रहा है, इसलिए जांच के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचे हैं।
बॉक्स
ऐसे करें बचाव
मौसम में बीते पिछले कुछ दिनों में बदलाव हुआ है। बच्चों के बीमार होने का सबसे बड़ा कारण यही है। बच्चों को गर्म कपड़े पहना कर रखें। खान-पान का पूरा ध्यान रखें। बच्चों को हल्का गुनगुना पानी पिलाते रहें। लक्षण दिखने पर जांच के लिए अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

-रवि कुमार, शिशु रोग विशेषज्ञ क्षेत्रीय अस्पताल ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें