नंगल (ऊना)। नंगल नगर काउंसिल के म्यूनिसिपल इंजीनियर विनय महाजन ने मंगलवार को अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। विनय महाजन ने अपना त्यागपत्र देने के साथ ही नियमों के अनुसार तीन माह के वेतन का चेक भी जमा करवा दिया है। उनके त्यागपत्र से नंगल नगर काउंसिल के अध्यक्ष और कार्यकारी अधिकारी भी हैरान है। विनय महाजन ने त्यागपत्र देने को निजी कारण बताया। बताया जा रहा है कि विनय महाजन पर काम का बोझ था। नंगल नगर काउंसिल के साथ श्री आंनदपुर साहिब, कीरतपुर साहिब और खरड़ नगर काउंसिल का भी चार्ज उनके पास था। दूसरी और नंगल नगर काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी मनवीर सिंह, विनय महाजन त्यागपत्र का मुद्दा डीसी रूपनगर व एसडीएम नंगल के समक्ष उठा कर विनय महाजन को त्यागपत्र वापस लेने के लिए मनाने की अपील करेंगे।