फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मंदली में पुली की खस्ता हालत पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुली पर जलभराव से लग रहा जाम, आवागमन हो रहा मुश्किल
विज्ञापन

विधायक विवेक शर्मा से मौके का निरीक्षण करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी

थानाकलां (ऊना)। ग्राम पंचायत मंदली की एक पुली की जर्जर हालत और जल निकासी की गंभीर समस्या को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। ग्राम पंचायत की प्रधान सुनीता कुमारी, उपप्रधान रघुवीर सिंह, पंचायत सदस्य एवं स्थानीय ग्रामीणों ने एकजुट होकर स्थिति की कड़े शब्दों में निंदा की। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बारिश के दौरान इस पुली पर भारी जलभराव और जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। रामगढ़ धार से आने वाला वर्षा जल इसी पुली से होकर गुजरता है, लेकिन गलत निर्माण और निकासी व्यवस्था के अभाव के कारण अब यह पानी खेतों में घुस रहा है, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह निर्माण कार्य निजी स्वार्थों के चलते गलत तरीके से करवाया गया, जिससे पुली अब पूरी तरह से बेकार हो चुकी है। उन्होंने विधायक विवेक शर्मा से मांग की कि वे स्वयं मौके पर आकर निरीक्षण करें और इस समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें। गांववासियों ने स्पष्ट किया कि जब तक इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं होता, वे शांत नहीं बैठेंगे। इस विरोध प्रदर्शन में रमेश चंद, मनीष ठाकुर, सुभाष चंद, बाबा मेहर सिंह, तरसेम चंद, अनिल कुमार, अजय कुमार, राजेंद्र सिंह, तिलक राज, शकुंतला देवी, माला देवी, कांता देवी, सुलोचना देवी, राम ठाकुर, विमला देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें