फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ग्रामीणों ने नगर निगम में शामिल करने का किया विरोध

Sun, 09 Aug 2026 07:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
ऊना के साथ लगते कुठार गांव में नगर निगम में गांव का नाम आने का विरोध करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
ऊना। नगर निगम में शामिल किए गए कुठारकलां क्षेत्र को लेकर स्थानीय लोगों में असंतोष सामने आया है। ग्रामीणों ने दो टूक कहा कि आने वाले नगर निगम चुनाव में क्षेत्र के वार्ड से कोई भी प्रत्याशी खड़़ा नहीं होगा। क्षेत्र को नगर निगम से बाहर रखते हुए पूर्व की तरह ग्राम पंचायत के अधीन रखा जाए। शनिवार को पंचायत घर में जमा हुए ग्रामीणों ने कहा कि उनके क्षेत्र को नगर निगम में शामिल कर दिया गया है, जिसका वे विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में पहले भी उपायुक्त कार्यालय को शिकायत दी गई थी, लेकिन अभी तक उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों में नरेश कुमार, नरेंद्र कुमार, केवल कृष्ण, बलविंद्र सिंह, मुकेश कुमार, मनोहर लाल, प्रीतम चंद ने आरोप लगाया कि क्षेत्र को नगर निगम में शामिल किए जाने से उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि ग्रामीणों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र को नगर निगम से बाहर कर ग्राम पंचायत में ही रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें