फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सेरी को ग्राम पंचायत बनाने के लिए विधायक से मिले ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक ने उचित कार्यवाही करने का दिया आश्वासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। सेरी को ग्राम पंचायत बनाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल ने विधायक सुदर्शन सिंह बबलू से मुलाकात की। वर्तमान में सेरी और बहेड़ी गांव को मिलाकर 2200 के करीब आबादी है और दोनों गांवों के 1600 के करीब वोटर हैं। क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों के मुताबिक हंबोली का पंचायत भवन काफी दूर पड़ता है। ऐसे में लोग कई बार विकासात्मक कार्यों सहित ग्राम सभा की बैठकों में भी समयानुसार उपस्थित नहीं हो पाते हैं। लिहाजा हंबोली पंचायत का विभाजन किया जाए और सेरी और बहेड़ी गांव को मिलाकर सेरी पंचायत का गठन होना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से भी ग्राम पंचायतों के विभाजन और पुनर्गठन से संबंधित सरकार को भेजे प्रस्ताव में सेरी पंचायत का गठन अपेक्षित है। इससे स्थानीय पंचायत और ग्रामीणों को भी कोई आपत्ति नहीं है। इसलिए ग्रामीणों की मांग है कि हंबोली को विभाजित करके सेरी पंचायत का गठन किया जाए। इस मौके पर सरवन सिंह बांटू, वार्ड पंच हंबोली गुरबक्श सिंह, शाम लाल, चरंजी लाल, बोध राज, सुरेंद्र कुमार, रमन कुमार, गांव बहेड़ी से सुरिंद्र सिंह, कुंदन लाल, अश्विनी कुमार बलविंद्र भट्टी, गांव सेरी से नंबरदार सुरजीत सिंह, सरवण सिंह, अमरीक सिंह, निखिल परमार, किशोरी, संदीप शर्मा और कुलदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें