फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: एटीएम धोखाधड़ी के बारे में ग्रामीणों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की गोंदपुर बनेहड़ा शाखा ने वीरवार को कुनेरन के वार्ड-4 में जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस मौके पर सह शाखा प्रबंधक सतीश कुमार ने लोगों को सरकार की तरफ से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। डिजिटल बैंकिंग, अटल पेंशन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना का उद्देश्य किसानों को उनकी कृषि और अन्य गतिविधियों के साथ-साथ गैर कृषि गतिविधियों के लिए बैंकिंग प्रणाली से आवश्यकता आधारित और समय पर ऋण सहायता प्रदान करना है। उन्होंने विशेष तौर पर एटीएम धोखाधड़ी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में एटीएम धोखाधड़ी की घटनाएं बढ़ी हैं। अपराधी किसी के एटीएम कार्ड और पिन तक अवैध पहुंच प्राप्त कर ऐसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। एटीएम धोखाधड़ी का एक अन्य प्रकार एटीएम में सेंध लगाना और मशीन से पैसे चुराना है। इस मौके पर आंगनबाड़ी वर्कर सुमन, वार्ड पंच अनु बाला, आशा वर्कर सुभद्रा देवी, सेल्फ ग्रुप के मेंबर्स नीलम और नेहा सहित गांव के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें