फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सीबीएसई कैडर चयन में विजय कुमार प्रदेशभर में प्रथम

Fri, 08 May 2026 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की खरियालता पंचायत के गांव बही निवासी विजय कुमार पुत्र प्रीतम चंद ने राज्य सरकार द्वारा आयोजित सीबीएसई कैडर चयन में पूरे हिमाचल प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। विजय कुमार ने यह साबित कर दिया है कि असली प्रतिभा समय के साथ और निखरती है। विजय कुमार पिछले लगभग 16 वर्षों से लेक्चरर (गणित) के रूप में सेवाएं दे रहे हैं और वर्तमान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोलसप्पड़, हमीरपुर में बतौर प्रवक्ता कार्यरत हैं। वह न केवल कक्षा में बल्कि अतिरिक्त समय में भी विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग देकर उनका भविष्य संवार रहे हैं। उन्होंने गणित विषय पर एनडीए एवं इंजीनियरिंग प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कई पुस्तकें लिखी हैं। इस उपलब्धि पर कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र सहित चिंतपूर्णी विधानसभा के क्षेत्रवासियों, सहकर्मियों और विद्यार्थियों ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें