फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: महिला अधिकारों पर डिजिटल साक्षरता के प्रभाव पर साझा किए विचार

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा काॅलेज में एनएसएस स्वयंसेवियों को बांटा ज्ञान
विज्ञापन

बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में चल रहे एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन का विषय महिला सशक्तीकरण और सड़क सुरक्षा रहा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई। उसके बाद स्वयंसेवियों ने योग सत्र में भाग लिया। सभी ग्रुप लीडर्स ने एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। सत्र की शुरुआत में ग्रुप लीडर स्नेहा ने पिछले दिन की गतिविधियों पर रिपोर्ट दी। सत्र में मुख्य अतिथि एवं रिसोर्स पर्सन, एडवोकेट सृष्टि चंद्र ने महिला सुरक्षा के लिए भारतीय दंड संहिता में प्रावधानों, महिला अधिकारों पर डिजिटल साक्षरता के प्रभाव पर अपने विचार साझा किए। दूसरे सत्र में महिला सशक्तीकरण पर फन गेम्स का आयोजन किया गया। कुर्सी रेस, थ्री लेग रेस, चम्मच रेस और रस्साकशी जैसी प्रतियोगिताएं करवाई गईं। तीसरे सत्र में स्वयंसेवियों ने सड़क सुरक्षा पर जागरूकता फैलाने के लिए एक भव्य रैली निकाली। चौथे सत्र में हिमाचल प्रदेश महिला आयोग की सदस्य इंदु बाला ने महिला सशक्तीकरण और 21वीं सदी में महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों पर अपना वक्तव्य दिया। पांचवें सत्र में स्वयंसेवियों के बीच महिला सशक्तीकरण और तीसरी दुनिया के संदर्भ में सड़क सुरक्षा पर समाधान और विचार प्रस्तुत किए गए। यह दिन महिलाओं के अधिकारों, सशक्तीकरण और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें