फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दुलैहड़ पंचायत के विकास कार्यों का किया सत्यापन

Wed, 23 Sep 2026 05:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
दुलैहड़ (ऊना)। ग्राम पंचायत दुलैहड़ में वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान अप्रैल से सितंबर तक करवाए गए विकास कार्यों का सोशल ऑडिट किया गया। सोशल ऑडिट टीम ने पंचायत में करवाए गए कार्यों से संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन करने के साथ मौके पर जाकर कार्यों की भौतिक स्थिति भी जांची। इसके अलावा समूह चर्चा के माध्यम से कार्यों का विस्तृत मूल्यांकन किया गया। इस दौरान ग्राम सभा का आयोजन भी किया गया। इसमें पिछली अवधि में पंचायत में करवाए गए कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई। ग्राम सभा सदस्यों ने पंचायत की ओर से करवाए गए विभिन्न कार्यों की सराहना की। खंड संसाधन व्यक्ति रजनी पाठक और ग्राम संसाधन व्यक्ति सुषमा देवी ने कहा कि सोशल ऑडिट केवल सरकारी रिकॉर्ड की जांच तक सीमित नहीं है। इसमें ग्रामीणों की भागीदारी के माध्यम से कार्यों की वास्तविक स्थिति सामने लाई जाती है। इससे योजनाओं में पारदर्शिता बढ़ाने और पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें