फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब सीमा तक छोड़े जा रहे रेत बजरी से लदे वाहन : सत्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बोले- कांग्रेस नेताओं के इशारे पर पुलिस एस्कॉर्ट बनकर कर रही काम
विज्ञापन

पेट्रोल पंप लूटने की वारदात पुलिस तंत्र और सरकार के माथे पर दाग
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और ऊना विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने जिलाभर में लगातार हो रही लूट और छीनाझपटी की वारदातों को लेकर प्रदेश सरकार पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था का जनाजा पूरी तरह निकल चुका है और पुलिस की हालत ऐसी है कि पुलिस खनन माफिया की एस्कॉर्ट बनकर रात के अंधेरे में खनन सामग्री को हिमाचल प्रदेश से बाहर पहुंचाने का काम कर रही है। उपमुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र के टाहलीवाल में थाने से कुछ ही दूरी पर पेट्रोल पंप लूटने की वारदात पुलिस तंत्र और सरकार के माथे पर दाग है। विधायक ने कहा कि ग्राम पंचायत के विकास कार्य हों या फिर किसी गरीब के घर का निर्माण, ट्रैक्टर-ट्राली से खनन करके रेत-बजरी लेकर जाने वाले लोगों के चालान पुलिस की ओर से धड़ाधड़ किए जा रहे हैं लेकिन रात के अंधेरे में कांग्रेस नेताओं के इशारे पर हिमाचल प्रदेश से बाहर ले जाए जा रहे रेत और बजरी से भरे टिपर और घोड़े पुलिस खुद हिमाचल पंजाब की सीमा तक छोड़ने के लिए जा रही है। व्यवस्था परिवर्तन का नारा देने वाली सरकार ने हिमाचल प्रदेश में अव्यवस्था का आलम फैला दिया है। लोग अब अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें