फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अंब रामलीला मैदान में होगी वाहनों की पार्किंग और पटाखों की बिक्री

Thu, 05 Nov 2026 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब(ऊना)। दिवाली पर्व के मद्देनजर अंब बाजार में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उपमंडल दंडाधिकारी (नागरिक) अंब पारस अग्रवाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार, त्योहारी सीजन में वाहनों की पार्किंग और पटाखों की बिक्री के लिए रामलीला मैदान को निर्धारित किया गया है। दिवाली के दौरान बाजार में खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोगों के आने से सड़कों पर वाहनों का भारी दबाव बढ़ जाता है। कई बार वाहन चालकों द्वारा सड़कों के किनारे या बीच रास्ते में गाड़ियां खड़ी कर देने से जाम की स्थिति पैदा हो जाती है और आम जनता को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। इसे देखते हुए प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान सभी वाहनों की पार्किंग केवल रामलीला मैदान में ही होगी। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे बाजार की मुख्य सड़कों पर गाड़ियां पार्क न करें, जिससे आवागमन में किसी प्रकार की बाधा न आए।इसके साथ ही सुरक्षा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पटाखों की दुकानों के लिए भी नियम तय किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें