फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: एंबुलेंस को रास्ता देते नाली में फंसी गाड़ी

Sat, 31 Oct 2026 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। मां चिंतपूर्णी मंदिर रोड पर पुराने बस स्टैंड के पास शनिवार को एंबुलेंस को रास्ता देने के चक्कर में श्रद्धालुओं की गाड़ी सड़क किनारे बनी नाली में फंस गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। काफी मशक्कत के बाद गाड़ी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, श्रद्धालु गाड़ी में सवार होकर मां चिंतपूर्णी के दरबार में माथा टेकने जा रहे थे। जब उनकी गाड़ी पुराने बस स्टैंड के पास संकरे मंदिर मार्ग से गुजर रही थी तो सामने से एक एंबुलेंस आ गई। एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए चालक ने गाड़ी को सड़क किनारे करने का प्रयास किया। इसी दौरान टायर सड़क किनारे बनी नाली में जा घुसे और गाड़ी वहीं फंस गई। जिसे लोगों की मदद से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें