फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बारिश के कहर से 30 से 40 फीसदी गिरा सब्जियों का कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
कारोबार
विज्ञापन

सब्जी मंडी ऊना में पहाड़ी इलाकों से नहीं आ रही सब्जियों की सप्लाई
दूसरे-तीसरे दिन सप्लाई पहुंचने से गुणवत्ता में भी आ रही कमी
बारिश के कारण सब्जी मंडी में कारोबारी भी पहुंच रहे कम

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। लगातार हो रही भारी बारिश ने ऊना जिले की सब्जी मंडी के कारोबार पर बुरा असर डाला है। ऊपरी इलाकों से फल और सब्जियों की सप्लाई समय पर न पहुंच पाने के चलते कारोबार 30 से 40 फ़ीसदी तक प्रभावित हो गया है। सामान्य दिनों में पंजाब और हिमाचल के विभिन्न जिलों से प्रतिदिन 30 से 35 गाड़ियां फल-सब्जियों की खेप लेकर ऊना सब्जी मंडी पहुंचती थीं। इनमें से अकेले कुल्लू से रोजाना पांच से छह गाड़ियां सब्जियां लेकर आती थीं। लेकिन बारिश और भूस्खलन के कारण अब यह संख्या घटकर मात्र दो से तीन गाड़ियों तक सिमट गई है। वह भी समय पर न पहुंचकर दूसरे या तीसरे दिन मंडी में पहुंच रही हैं। देर से पहुंचने के कारण फल और सब्जियों की गुणवत्ता पर असर पड़ रहा है। नतीजतन व्यापारियों को तय मांग के अनुरूप दाम नहीं मिल पा रहे हैं। कुल्लू से आने वाली मटर, टमाटर, बींस और गोभी जैसी प्रमुख सब्जियों की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है। ऊना जिले के पहाड़ी इलाकों से भी बारिश और भूस्खलन के कारण आपूर्ति बाधित हुई है। व्यापारी वर्ग इस स्थिति से खासा मायूस है। फिलहाल स्थानीय किसान जैसे-तैसे अपनी फसल मंडी तक पहुंचा रहे हैं, जिससे आंशिक सप्लाई बनी हुई है। कृषि उपज सब्जी मंडी ऊना के सचिव भूपेंद्र ठाकुर ने बताया कि सामान्य दिनों में पंजाब और हिमाचल से 30 से 35 गाड़ियां रोजाना सब्जी मंडी पहुंचती थीं। लेकिन, लगातार बारिश से अब यह संख्या काफी कम हो गई है। इसके चलते फल-सब्जियों की गुणवत्ता में गिरावट और कारोबार में भारी नुकसान दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें