फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अंडर-14 लड़कों की चेस में प्रतियोगिता में वशिष्ट पब्लिक स्कूल प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। सीबीएसई हब ऑफ लर्निंग के अंतर्गत वशिष्ट पब्लिक स्कूल (वीपीएस) बहडाला में इंटर स्कूल बैडमिंटन प्रतियोगिता तथा चेस प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें सीबीएसई के चार स्कूल एएनएम इंटरनेशनल स्कूल टाहलीवाल, केसी पब्लिक स्कूल पंडोगा, केंद्रीय विद्यालय सलोह तथा वशिष्ट पब्लिक स्कूल बहडाला के लगभग 100 विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। लड़कों की अंडर-14 चेस प्रतियोगिता में वशिष्ट पब्लिक स्कूल प्रथम स्थान पर रहा, एएनएम इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल टाहलीवाल द्वितीय रहा। लड़कियों की अंडर-14 चेस प्रतियोगिता में वशिष्ट पब्लिक स्कूल बहडाला प्रथम स्थान पर रहा। एएनएम इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल टाहलीवाल द्वितीय स्थान पर रहा। लड़कों की अंडर-17 चेस प्रतियोगिता में वशिष्ट पब्लिक स्कूल प्रथम स्थान पर रहा। लड़कों की अंडर-17 चेस प्रतियोगिता में केसी पब्लिक स्कूल पंडोगा द्वितीय स्थान पर रहा। लड़कियों की अंडर-17 चेस प्रतियोगिता में वशिष्ट पब्लिक स्कूल बहडाला प्रथम स्थान पर रहा और केसी पब्लिक स्कूल पंडोगा द्वितीय स्थान पर रहा। लड़कियों की अंडर-14 बैडमिंटन प्रतियोगिता में वशिष्ट पब्लिक स्कूल बहडाला प्रथम स्थान पर रहा। एएनएम इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा। लड़कियों की अंडर-17 बैडमिंटन प्रतियोगिता में वशिष्ट पब्लिक स्कूल बहडाला प्रथम स्थान पर रहा। एएनएम स्कूल द्वितीय रहा। लड़कों की अंडर-14 बैडमिंटन प्रतियोगिता में वशिष्ट पब्लिक स्कूल प्रथम स्थान पर रहा। लड़कों की अंडर-17 बैडमिंटन प्रतियोगिता में वशिष्ट पब्लिक स्कूल प्रथम स्थान पर रहा। वशिष्ट पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने कहा कि सीबीएसई के दिशा निर्देशों के अनुसार यह प्रतियोगिता करवाई गई। ऐसी प्रतियोगिताओं के करवाने से बच्चों को अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें