बंगाणा (ऊना)। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में पुलिस थाना बंगाणा के तत्वावधान में एक भव्य मैराथन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रोहित चौधरी ने किया। मैराथन बंगाणा बाजार से शुरू होकर श्रीराम नाटक क्लब हटली कला मंच तक संपन्न हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के लगभग 300 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में उपमंडलाधिकारी (नागरिक) सोनू गोयल मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए मेहनत और अनुशासन सबसे आवश्यक हैं। मैराथन में छठी से आठवीं के वर्ग में वरुण शर्मा पहले, मोनू दूसरे और सोमबीर तीसरे स्थान पर रहे। नौवीं से 12वीं तक में राहुल शर्मा पहले, अर्णव दूसरे और रजत तीसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया। संवाद