फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: श्रद्धालुओं को बताए भगवान शालिग्राम के विभिन्न स्वरूप

Fri, 05 Jun 2026 07:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
नंदपुर(ऊना)। राजस्थान के अजमेर से प्रतिवर्ष गर्मी के मौसम में निकलने वाली 5,508 शालिग्राम भगवानों की यात्रा अंब से वीरवार को निहारी गांव के लिए रवाना हो गई। यात्रा अंब स्थित ठाकुर दर्शन सिंह के निवास पर पहुंची। यहां तीन दिनों तक विशेष पूजा-अर्चना, विष्णु सहस्रनाम पाठ, हवन-यज्ञ एवं प्रसाद वितरण सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें श्रद्धालुओं ने भगवान शालिग्राम के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पंडित सुनीत झा ने श्रद्धालुओं को शालिग्राम भगवान के विभिन्न स्वरूपों एवं उनके धार्मिक महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह यात्रा पूरे भारतवर्ष में भ्रमण कर चुकी है और वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में 17 जून तक प्रवास पर है। इस दौरान कोई भी श्रद्धालु या संस्था अपने क्षेत्र में इस यात्रा को आमंत्रित कर सकती है। उन्होंने बताया कि शालिग्राम में भगवान विष्णु के अनेक अवतारों का स्वरूप विद्यमान है। जिनमें मत्स्य, कूर्म, मोहिनी, वराह, नरसिंह, वामन, परशुराम, राम, कृष्ण और कल्कि अवतार प्रमुख हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा में सुदर्शन शालिग्राम, नील माधव शालिग्राम (लगभग 115 किलोग्राम) तथा दामोदर शालिग्राम (लगभग 121 किलोग्राम) विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। यात्रा में शामिल सबसे छोटे शालिग्राम का वजन लगभग सवा ग्राम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें