दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक की एनएसएस इकाई के दो स्वयंसेवी वंश भारद्वाज और शुभम राज्य स्तरीय पूर्व गणतंत्र दिवस परेड चयन शिविर के लिए चयनित हुए हैं। दोनों स्वयंसेवी आगामी चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए शिमला जाएंगे। इस उपलब्धि से महाविद्यालय में खुशी का माहौल है। शिमला में आयोजित होने वाले चयन शिविर के दौरान दोनों स्वयंसेवी विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, शारीरिक दक्षता, सामान्य ज्ञान और आत्मविश्वास का प्रदर्शन करेंगे। चयन प्रक्रिया में बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवियों को आगामी स्तर के लिए चयनित किया जाएगा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा ने कहा कि दोनों स्वयंसेवियों को आगामी चयन प्रक्रिया के लिए पूरी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रियंका ने कहा कि ऐसे शिविर स्वयंसेवियों को अपनी प्रतिभा निखारने के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता और व्यक्तित्व विकास का अवसर प्रदान करते हैं। संवाद