फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: वंदे भारत ट्रेन तीसरे दिन भी देरी से पहुंची

Sun, 07 Jun 2026 07:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन लगातार तीसरे दिन भी निर्धारित समय से देरी से पहुंची। शनिवार को भी वंदे भारत ट्रेन करीब दो घंटा देरी से ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंची। दिल्ली वापसी के दौरान ट्रेन एक घंटा देरी से ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंची। दूसरी ओर हरिद्वार से ऊना आने वाली ट्रेन भी शनिवार को करीब एक घंटा देरी से ऊना रेलवे स्टेशन पहुंची। इसके अलावा रायपुर हरियाणा-अंब अंदौरा रेल भी शनिवार को देरी से ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंची। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान में पटरियों की मरम्मत और तकनीकी कार्यों के चलते ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें