फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: वढेरा दंपती ने बच्चों को वितरित की छतरियां और पानी की बोतलें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चिंतपूर्णी (ऊना)। यूनाइटेड किंगडम निवासी समाजसेवी मधु वढेरा और अशोक वढेरा ने राजकीय उच्च पाठशाला धलवाड़ी एवं राजकीय प्राथमिक पाठशाला धलवाड़ी के लगभग 100 विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की छतरियां और पानी की बोतलें वितरित कीं। इस पुनीत कार्य से बच्चों में खुशी की लहर है। स्कूल परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। वढेरा दंपती पहले भी स्कूल के लिए कई बार सहयोग प्रदान कर चुके हैं। उन्होंने पूर्व में विद्यार्थियों को स्टेशनरी, जूते, जुराबें, दरियां और अन्य आवश्यक सामग्री भी भेंट की है। उनका यह सतत प्रयास न केवल बच्चों को भौतिक सहायता प्रदान करता है, बल्कि शिक्षा के प्रति उनका उत्साह भी बढ़ाता है। स्कूल प्रभारी रजनी सरोच ने वढेरा दंपती की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे समाजसेवी व्यक्तित्व हमारे बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने बच्चों की भलाई के लिए किए जा रहे कार्यों को सराहनीय बताया। पाठशाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विकास भारद्वाज ने भी वढेरा दंपती का आभार व्यक्त किया। यह योगदान समाज के लिए एक उदाहरण है कि विदेश में रहकर भी कोई अपनी संस्कृति से भावनात्मक रूप से जुड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें