फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अज्ञात बस ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पुलिस थाना मैहतपुर के तहत एक अज्ञात बस ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। टक्कर से स्कूटी सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धर्म शाह पुत्र राम आसरा निवासी गांव बनगढ़, तहसील और जिला ऊना, अपनी स्कूटी पर ऊना से घर जा रहे थे। इसी दौरान रक्कड़ कॉलोनी के पास एक अज्ञात बस ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। घायल को उसके परिजनों ने क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया पुलिस को घटना की शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें