फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने एसडीएम कार्यालय के समक्ष दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से किसान नेता सुरजीत सिंह ढेर के नेतृत्व में किसानों की मांग को लेकर एसडीएम दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसान नेता जैमल सिंह भड़ी व सुरजीत सिंह ढेर ने कहा कि अक्तूबर में धान की फसल की खरीद फरोख्त शुरू हो जाती है। किसानों की ओर से अक्तूबर से ही धान की फसल मंडियों में पहुंचानी शुरू कर दी थी। 25 अक्तूबर तक भी किसानों की धान की फसल की खरीद न होने के कारण धान की फसल सूखनी शुरू हो गई है। किसानों को परेशान करने में जितना योगदान प्रदेश सरकार का था उतना ही योगदान केंद्र सरकार का भी रहा। जिसके विरोध में किसानों ने धरने प्रदर्शन शुरू किए थे। उसके बाद आढ़तियों ने किसानों की धान की फसल तो खरीदी लेकिन क्विंटल के पीछे आठ किलो धान की कटौती की जाने लगी। जिसका पता उन्हें तब चला जब किसानों के आठ किलो धान के पैसे काटे गए थे। इसी मुद्दे को लेकर डीसी रूपनगर से मिले तो डीसी ने एडीसी रूपनगर के नेतृत्व में एक पांच सदस्यों की टीम का गठन कर जांच का जिम्मेदारी सौंपी। लेकिन उसके बाद 15 प्रतिशत तक किसानों को उनके पैसे जारी कर दिए लेकिन शेष किसान आज भी दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। हमारी मांग है कि सभी किसानों के काटे गए आठ किलो धान के रुपये उन्हें वापस किए जाएं। एसडीएम नंगल अनमजोत कौर ने कहा कि इस मामले की जांच फूड एवं सिविल सप्लाई विभाग कर रहा है। जिन आढ़तियों के खिलाफ शिकायतें मिल रही थी उन्हें नोटिस जारी किए जा चुके है। नोटिस के 48 घंटों का समय पूरा होने के बाद अगर विभाग उनके जवाब से संतुष्ट न हुआ तो इस मामले में दोषी आढ़तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें