फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बंगाणा कॉलेज में कॉफी विद प्रिंसिपल कार्यक्रम की अनोखी पहल

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और संवाद कौशल को निखारा जाएगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। विद्यार्थियों को प्रेरित करने, उनकी उपलब्धियों का सम्मान करने और प्राचार्य से संवाद के माध्यम से उनके अनुभव साझा करने के लिए अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा ने एक अभिनव पहल ..कॉफ़ी विद प्रिंसिपल.. की शुरुआत की है। यह पहल केवल प्रशंसा का माध्यम नहीं, बल्कि महाविद्यालय प्रशासन और छात्रों के बीच प्रभावी संवाद का एक सशक्त मंच भी है। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक माह की पहली तिथि को उन विद्यार्थियों का चयन किया जाता है, जिन्होंने पिछले माह शैक्षणिक, खेल, सांस्कृतिक या रचनात्मक गतिविधियों में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया हो। चयनित विद्यार्थियों को एक अनौपचारिक वातावरण में प्राचार्य के साथ संवाद और कॉफी के लिए आमंत्रित किया जाता है। इस संवाद का उद्देश्य केवल उपलब्धियों की सराहना तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों की चिंताओं, सुझावों और आवश्यकताओं को प्रत्यक्ष रूप से समझना भी है। यह पहल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और संवाद कौशल के विकास को प्रोत्साहित करती है। एक कप कॉफ़ी के साथ साझा किए गए विचार, अनुभव और सुझाव एक सार्थक एवं मार्गदर्शक संवाद का रूप ले लेते हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने बताया कि अगस्त माह के प्रथम सप्ताह में कॉफी विद प्रिंसिपल कार्यक्रम में छात्रा कनिका को आमंत्रित किया जाएगा, जिन्होंने हाल ही में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित प्रथम वर्ष की परीक्षा में टॉप 10 में स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें