फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऊना में 23 से 25 सितंबर तक होगी अंडर-19 जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता

Wed, 09 Sep 2026 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग ऊना की ओर से अंडर-19 (बालिका) और बाल वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। प्रतियोगिताएं ऊना के इंदिरा स्टेडियम में आयोजित की जाएंगी। जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अंडर-19 छात्राओं की जिला स्तरीय प्रतियोगिता 23 और 24 सितंबर को होगी। 23 सितंबर को हॉकी, बास्केटबाल, हैंडबॉल, फुटबाल, कुश्ती और वुशु (ट्रायल आधार) के मुकाबले होंगे। वहीं 24 सितंबर को हॉकी, कुराश, थोडा, कराटे, ताइक्वांडो, जूडो और बॉक्सिंग की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसी तरह अंडर-19 छात्रों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता 25 सितंबर को होगी। इस दिन हॉकी, कुराश, कराटे, ताइक्वांडो, जूडो और वुशु (ट्रायल आधार) के मुकाबले करवाए जाएंगे। उपनिदेशक जिला उच्च शिक्षा विभाग अनिल कुमार की ओर से सभी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों, राजकीय उच्च विद्यालयों और निजी स्कूलों के प्रधानाचार्यों/मुख्याध्यापकों को कार्यक्रम की जानकारी भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए इंदिरा स्टेडियम के जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी को आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें